पहले दिन भारत 250/9, पुजारा का 16वां टेस्ट शतक

ndia vs Australia (IND vs AUS) 1st Test, Day 1 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 250 रन बनाए हैं. स्टंप्स के समय मोहम्मद शमी (6) क्रीज पर थे. भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कंगारू गेंदबाजों का सामने करते हुए टेस्ट में अपना 16वां शतक पूरा किया. चेतेश्वर पुजारा 123 रन बनाकर आउट हुए.

नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को झेला और एक छोर संभालते हुए भारत को 250 रनों के पार ले गए. यह चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक है. पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने वाली भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही.

AUS में भारत का 'इंग्लैंड पार्ट-2' तो नहीं, ऐसे कैसे जीतेंगे?

भारत ने एक समय 41 रनों पर ही अपने चार शुरुआती बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन पुजारा ने रोहित शर्मा (37), ऋषभ पंत (25) और रविचंद्रन अश्विन (25) के साथ मिलकर न सिर्फ भारतीय पारी को मुश्किल से निकाला बल्कि सम्मानजनक स्कोर की ओर अग्रसर किया. 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था. भारत के लिए पुजारा के अलावा, रोहित शर्मा ने 37 और ऋषभ पंत तथा रविचंद्रन अश्विन ने 25-25 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद इस मैच में मुरली विजय और केएल राहुल को ओपनिंग का जिम्मा मिला. लेकिन, ये दोनों ही फ्लॉप साबित हुए. मैच के दूसरे ही ओवर में 3 रन के कुल स्कोर पर जोश हेजलवुड ने केएल राहुल को एरॉन फिंच के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दे दिया.

राहुल 2 रन बनाकर आउट हुए.  प्रैक्टिस मैच में शतक जड़ने वाले मुरली विजय का बल्ला भी खामोश रहा और राहुल के बाद वह भी पवेलियन लौट गए. मुरली विजय (11) को 15 के स्कोर पर मिशेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया. कप्तान टिम पेन ने विकेट के पीछे विजय का कैच पकड़ा.

अपने पसंदीदा ग्राउंड एडिलेड में जो हुआ कोहली ने सोचा भी न होगा

विजय के आउट होने के बाद पुजारा का साथ देने आए कप्तान कोहली भी अधिक समय तक मैदान पर नहीं टिक सके. पैट कमिंस ने भारत को तीसरा झटका दिया, जब 19 के स्कोर पर कप्तान विराट कोहली (3) को उस्मान ख्वाजा ने लपका.

Comments

Popular posts from this blog

क्या है जोधपुर में मस्जिद गिराए जाने की हक़ीक़त

सेक्रेटरी ने डेटा चोरी कर पेटीएम के फाउंडर से मांगे 20 करोड़ रुपए, थाईलैंड से करवाया ब्लैकमेलिंग कॉल