Posts

पहले दिन भारत 250/9, पुजारा का 16वां टेस्ट शतक

ndia vs Australia (IND vs AUS) 1st Test, Day 1 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 250 रन बनाए हैं. स्टंप्स के समय मोहम्मद शमी (6) क्रीज पर थे. भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चे तेश्वर पुजारा ने कंगारू गेंदबाजों का सामने करते हुए टेस्ट में अपना 16वां शतक पूरा किया. चेतेश्वर पुजारा 123 रन बनाकर आउट हुए. नंबर 3 पर बैटिंग करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को झेला और एक छोर संभालते हुए भारत को 250 रनों के पार ले गए. यह चेतेश्वर पुजारा का ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक है. पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने वाली भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही. AUS में भारत का 'इंग्लैंड पार्ट-2' तो नहीं, ऐसे कैसे जीतेंगे? भारत ने एक समय 41 रनों पर ही अपने चार शुरुआती बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे लेकिन पुजारा ने रोहित शर्मा (37), ऋषभ पंत (25) और रविचंद्रन अश्विन (25) के साथ मिलकर न सिर्फ भारतीय पारी को मु...

क्या है जोधपुर में मस्जिद गिराए जाने की हक़ीक़त

मध्य प्रदेश में बुधवार को मतदान संपन्न हो गया, लेकिन राजस्थान में सात दिसंबर को है. चुनाव को लेकर कई तरह की फ़र्ज़ी ख़बरें सोशल मीडिया और व्हॉट्सऐप पर फैलाई जा रही हैं. बुधवार को बहुत से लोगों ने 'एकता न्यूज़ रूम' से ये पुष्टि करनी चाही कि क्या वाक़ई जोधपुर में मस्जिद के दरवाज़े को गिरा दिया गया है? उन्होंने लिखा कि व्हॉट्सऐप पर उन्हें एक वीडियो मिला है , जिसमें एक जेसीबी की मदद से मस्जिद के दरवाज़े को गिराया जा रहा है. वीडियो में 'जय श्री राम' के नारों की आवाज़ भी सुनाई देती हैं और इसके साथ आए संदेश में लिखा है, "जोधपुर में मस्जिद तोड़ी." जोधपुर के स्थानीय पत्रकारों ने बताया है कि हिन्दू और मुसलमान, दोनों तबके के लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कुछ हिंदुओं ने इसे 'गर्व के भाव' के साथ शेयर किया है जबकि मुसलमान इसे शेयर करते हुए ये शिक़ायत कर रहे हैं कि यह विध्वंस राजस्थान की भाजपा सरकार ने कराया है. इस वीडियो के बारे में हमने जोधपुर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वशिष्ठ से बात की. उन्होंने बताया कि "वीडियो के बारे में वो कुछ नहीं कह स...

सेक्रेटरी ने डेटा चोरी कर पेटीएम के फाउंडर से मांगे 20 करोड़ रुपए, थाईलैंड से करवाया ब्लैकमेलिंग कॉल

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और उनके भाई अजय शेखर को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्रेटरी सोनिया धवन ने डेटा चोरी कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके एवज में 20 करोड़ रुपए की मांग रखी। पुलिस ने सोनिया समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। अजय शेखर के मुताबिक, 20 सितंबर को पहली बार थाईलैंड के वर्चुअल नंबर से डेटा लीक करने के लिए धमकी भरा फोन आया था दूसरे दिन उसी नंबर से विजय के पास भी फोन आया। कॉल ट्रेस नहीं कर पा रही थी पुलिस : अजय ने बताया कि इस कॉल को इजरायल के आईटी एक्सपर्ट की मदद से ट्रेस किया गया। दरअसल पुलिस वर्चुअल नंबर को ट्रेस नहीं कर पा रही थी, इसलिए कंपनी के अधिकारियों ने इजरायल के एक्सपर्ट से मदद ली, तब जाकर कोलकाता में रहने वाले आरोपी की असलियत सामने आई। आरोपियों ने 20 करोड़ रुपए मांगे : नोएडा के एसएसपी अजय पाल शर्मा के मुताबिक, "पेटीएम के मालिक ने एक महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कंपनी का डेटा चुराए जाने और ब्लैकमेलिंग की बात कही थी। आरोपियों ने उनसे 20 करोड़ रुपए...