Posts

Showing posts from October, 2018

सेक्रेटरी ने डेटा चोरी कर पेटीएम के फाउंडर से मांगे 20 करोड़ रुपए, थाईलैंड से करवाया ब्लैकमेलिंग कॉल

पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और उनके भाई अजय शेखर को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्रेटरी सोनिया धवन ने डेटा चोरी कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके एवज में 20 करोड़ रुपए की मांग रखी। पुलिस ने सोनिया समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। अजय शेखर के मुताबिक, 20 सितंबर को पहली बार थाईलैंड के वर्चुअल नंबर से डेटा लीक करने के लिए धमकी भरा फोन आया था दूसरे दिन उसी नंबर से विजय के पास भी फोन आया। कॉल ट्रेस नहीं कर पा रही थी पुलिस : अजय ने बताया कि इस कॉल को इजरायल के आईटी एक्सपर्ट की मदद से ट्रेस किया गया। दरअसल पुलिस वर्चुअल नंबर को ट्रेस नहीं कर पा रही थी, इसलिए कंपनी के अधिकारियों ने इजरायल के एक्सपर्ट से मदद ली, तब जाकर कोलकाता में रहने वाले आरोपी की असलियत सामने आई। आरोपियों ने 20 करोड़ रुपए मांगे : नोएडा के एसएसपी अजय पाल शर्मा के मुताबिक, "पेटीएम के मालिक ने एक महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कंपनी का डेटा चुराए जाने और ब्लैकमेलिंग की बात कही थी। आरोपियों ने उनसे 20 करोड़ रुपए...